1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: कोहली की विराट पारी ने कैसे पलटा पासा

World T20: कोहली की विराट पारी ने कैसे पलटा पासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2016 11:28 pm IST,  Updated : Mar 27, 2016 11:28 pm IST

मोहली: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ एक व्यक्ति ने हराया और वो था विराट कोहली. एक समय जब लग रहा था कि मैच हाथ से खिसक रहा तब न सिर्फ कोहली डटकर खेलते

viart kohli- India TV Hindi
viart kohli

मोहली: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ एक व्यक्ति ने हराया और वो था विराट कोहली. एक समय जब लग रहा था कि मैच हाथ से खिसक रहा तब न सिर्फ कोहली डटकर खेलते रहे बल्कि स्कोर भी रोटेट करते रहे। लेकिन उन्होंने सिर्फ एक ओवर में पूरे मैच का रुख़ पलट दिया।

भारत को अंतिम 12 बॉल पर 20 रन बनाने थे और विराट के सामने थे कोल्टर नायल। हाई टैंशन सिचुएशन में कोहली पहली बॉल पर कोई रन नहीं बना सके। दूसरी बॉल कोहली ने शानदार तरीके से थर्डमैन एरिया में खेल दी और मिल गए चार रन। तीसरी बॉल पर नायल ने लेग स्टंप पर शार्ट डाली जिसका फ़ायदा उठाते हुए कोहली ने पुल शॉट लगाया और नतीजा चार रन। चौथी बॉल पर कोहली बाहर निकले और एक्सट्रा कवर पर उठाकर मारा और नतीजा वही चार रन। पांचवी बॉल पर कोहली चूक गए और कोई रन नहीं ले सके लेकिन नायल की छठी बॉल पर शानदार कवर लगाकर न सिर्फ चौक्का लगा दिया बल्कि सारा तनाव ही ख़त्म कर दिया।

अंतिम छह बॉल में चार रन बनाने थे और धोनी ने पहली ही बॉल पर चौक्का लगाकर मैच जीत लिया और टीम इंडिया को सेमीफ़ाइनल में पहुंचा दिया जहां अब उसका मुक़ाबला वेस्ट इंडीज़ से होगा।

कोहली विश्व टी20 कप में अब तक चार मैचों में 184 रन बना चुके हैं।      

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल