1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: भारत खिताब का प्रबल दावेदार कहा मोर्गन ने

World T20: भारत खिताब का प्रबल दावेदार कहा मोर्गन ने

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2016 05:41 pm IST,  Updated : Mar 09, 2016 05:41 pm IST

मुंबई: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयान मोर्गन ने बुधवार को कहा कि टी-20 विश्व कप में मेजबान भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि भारत को घरेलू परिस्थतियों का लाभ मिलेगा। भारतीय

eoin morgan- India TV Hindi
eoin morgan

मुंबई: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयान मोर्गन ने बुधवार को कहा कि टी-20 विश्व कप में मेजबान भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि भारत को घरेलू परिस्थतियों का लाभ मिलेगा। भारतीय टीम दो टी-20 श्रृंखला और एशिया कप में जीत दर्ज कर विश्व कप में उतर रही है। उसने आस्ट्रेलिया और श्रीलंका को मात दी थी और हाल ही में एशिया कप अपने नाम किया था।

मोर्गन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भारतीय टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है क्योंकि वह अपने घर में खेल रही है। उसे इसका लाभ मिलेगा। टीम काफी अच्छी फॉर्म में है।"

भारत में परिस्थितियों को देखते हुए यहां स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इस पर मोर्गन ने कहा कि उनके पास आदिल राशिद और मोइन अली जैसे गेंदबाज हैं जो ऐसे हालात में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

मोर्गन ने कहा, "हमारे पास दो अनुभवी स्पिनर हैं। आदिल और मोइन पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं।"

अपनी टीम के बारे में मोर्गन का कहना था कि उनकी टीम इस समय अच्छा खेल रही।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी टीम को लेकर आश्वस्त हूं। दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले हम अच्छा खेल रहे थे। हमारी टीम में अच्छे खिलाड़ी हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल