1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: 79 रन पर ढ़ेर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने किया जीत से आगाज

IND vs NZ: 79 रन पर ढ़ेर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने किया जीत से आगाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 15, 2016 06:36 pm IST,  Updated : Mar 16, 2016 10:19 am IST

न्यूजीलैंड के 126 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेदम नजर आई, वो महज 79 रन ही बना सकी।

ind- India TV Hindi
ind

नागपुर: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में मंगलवार को भारतीय टीम को 47 रनों से हरा दिया। यह विश्व कप के सुपर-10 दौर के ग्रुप-2 का पहला मैच था। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे। भारतीय टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 18.1 ओवर में 79 रनों पर ही ढेर हो गई।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट पांच रन के स्कोर पर गिरा। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (1) पहले ओवर की पांचवी गेंद पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे और टीम मैच हार गई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (30) ने बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने कोरी एंडरसन के सर्वाधिक 31 रनों की बदौलत 126 का स्कोर खड़ा किया था।

भारत:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमरा, आशीष नेहरा।

न्यूजीलैंड:

केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, ल्यूक रोंची, रॉस टेलर, कोलिन मुनरो, मिशेल सेंटनेर, नाथन मैकुलम, ग्रांट एलियोट, ट्रेंट बोल्ट ,एडम मिल्ने, ईश सोढी, कोरे एंडरसन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल