1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: इंग्लैंड के तूफ़ानी बल्लेबाज़ जेसन रॉय ईडन पर खेलने को बेताब

World T20: इंग्लैंड के तूफ़ानी बल्लेबाज़ जेसन रॉय ईडन पर खेलने को बेताब

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2016 04:13 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 07:09 pm IST

नयी दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जीत के नायक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने कहा है कि उनकी टीम में हर मैच के साथ सुधार हो रहा है और वह रविवार को

jason roy- India TV Hindi
jason roy

नयी दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जीत के नायक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने कहा है कि उनकी टीम में हर मैच के साथ सुधार हो रहा है और वह रविवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर आईसीसी विश्व टी20 फाइनल खेलने को लेकर बेताब हैं। राय ने कल अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए 44 गेंद में 78 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शिकस्त के बाद फाइनल में जगह बनाना शानदार है।

रॉय ने कहा, यह :फाइनल में पहुंचने की बात: सुनकर काफी अच्छा लग रहा है। पहले मैच के बाद यह काफी दूर लग रहा था। इसके बाद हमने जो प्रयास किए उनका फल मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी के बारे में पूछने पर राय ने कहा, यह मेरे लिए काफी विशेष है। इस टीम को फाइनल में जगह दिलाना। बेशक हमारे गेंदबाजों ने भी भूमिका निभाई। डेथ ओवर में उनका कौशल शानदार था। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने उम्मीद जताई कि कल रात के प्रयास के बाद उनके समर्थन बढ़ेगे क्योंकि काफी लोगों ने उन्हें इस प्रतियोगिता में जीतने का दावेदार नहीं माना था।

रॉय ने कहा कि वह ईडन गार्डन्स में उतरने और दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने का इंतजार नहीं करते। उन्हौंने कहा कि अब 100000 दर्शकों के बैठने की क्षमता नहीं है लेकिन फिर भी लगभग 67000 लोगों के शोर के बीच खेलना शानदार होगा। उन्होंने कहा, प्रत्येक मैच के साथ हमारी टीम में सुधार हो रहा है लेकिन हम फाइनल को क्रिकेट के किसी अन्य मैच की तरह लेंगे। यह ईडन गार्डन्स में लगभग एक लाख लोगों के बीच होगा। यह शानदार अनुभव होगा लेकिन हम अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे।

रॉय ने कहा, सभी खिलाड़ी सेमीफाइनल से पहले सहज थे। हम सभी को पता था कि अच्छे और बुरे दिन होते हैं। पिछले कुछ मैचों में चीजें हमारे पक्ष में रही और हम बेहद रोमांचित हैं। यह शानदार है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल