1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: इमरान आज मैच देखेंगे नहीं पाकिस्तान को खिलाएंगे

World T20: इमरान आज मैच देखेंगे नहीं पाकिस्तान को खिलाएंगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 19, 2016 03:26 pm IST,  Updated : Mar 19, 2016 03:26 pm IST

कोलकता: पाकिस्तान के महान ऑलराउंडर इमरान ख़ान से शुक्रवार को एक न्यूज़ चैनल पर किसी ने पूछा कि टी20 विश्व कप में आप विराट कोहली के मामले में मोहम्मद आमिर को क्या सलाह देंग, इस

virat, Imran khan, mohammad amir- India TV Hindi
virat, Imran khan, mohammad amir

कोलकता: पाकिस्तान के महान ऑलराउंडर इमरान ख़ान से शुक्रवार को एक न्यूज़ चैनल पर किसी ने पूछा कि टी20 विश्व कप में आप विराट कोहली के मामले में मोहम्मद आमिर को क्या सलाह देंग, इस पर इमरान ने कहा कि ''ये मैं कल आपको बताऊंगा।'' बात साफ है इमरान ख़ान भारत आए हुए हैं और शनिवार को वह कोलकता के ईडन गार्डन्स में बाक़ायदा अपनी टीम को टिप्स देंगे या शायद अब तक दे भी चुके हों।

इमरान ने कहा भी है कि कप्तान शाहिद आफ़रीदी ने उनसे सलाह मांगी है। मुझे नहीं मालूम कि पाकिस्तान की क्या कमज़ोरियां हैं लेकिन मैं अपने अनुभव के आधार पर उनको सलाह दूंगा। मैं उनसे कहूंगा कि वे दबाव में न आएं।

इस बीच पाकिस्तान के कोच वक़ार यूनुस ने मैच को लेकर मची हायतौबा को ख़ारिज करते हुए कहा कि आख़िर ये कुल मिलाकर क्रिकेट का एक मैच ही है और उसे उसी रुप में ही लेना चाहिये।

उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक ही नहीं क्रिकेट-इतिहास भी रहा है। जिस तरह से हम पिछले 50 साल में क्रिकेट खेले हैं वो दुनिया के लिए देखने लायक है।"  

वक़ार ने कहा कि पाकिस्तान विश्व कप में भारत से कभी जीता नही है लेकिन इतिहास तो बदला जा सकता है। इस बार हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है जबकि हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर होने का दबाव भारत पर होगा।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल