नई दिल्ली: कोलकाता के ईडन गार्डन में फाइनल मैच में वेस्टइंडीज की जीत की हीरो बने मार्लोन सैमुएल्स ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में असभ्यता का परिचय दिया। सैमुएल्स ने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए टेबिल पर पैर रखकर बैठे रहे। टेबिल पर पैर रखे हुए सैमुअल्स की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोग सैमुअल्स द्वारा की गई इस असभ्यता के लिए कड़ी आलोचना कर रहे है। इससे पहले मैच के समाप्त होने के बाद वे अपने टी शर्ट उतारकर टीम की जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए थे। आपको बता दें कि इस मैच में सैमुअल्स ने 66 गेंदों में 85 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 9 मैदानी चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए थे। वेस्टइंडीज ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराते हुए दूसरी बार टी 20 का वर्ल्ड चैंपियन बना था। सैमुअल्स को फाइनल में खेली गई बेहतरीन पारी खेली मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार भी दिया गया।
बता दें कि इससे पहले मैदान में गलत व्यवहार के लिए मार्लोन सैमुअल्स पर जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने सैमुअल्स पर मैच फीस का तीस फीसदी जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने सैमुअल्स को आईसीसी के कोड ऑफ कनडक्ट के लेवल एक का दोषी पाया है। यानी की सैमुअल्स को मैच के दौरान गलत भाषा के इस्तेमाल और दूसरे खिलाड़ी को अपमानित करने का दोषी पाया गया है। दरअसल पूरा मामला मैच के आखिरी ओवर का है जब कार्लोस ब्रेथवेट ने इंग्लैंड के गेंदबाज बेन स्टोक्स की गेंदों पर लगातार छक्के जड़े। जिसके बाद सैमुअल्स ने आक्रामकता में गलत भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सैमुअल्स ने मर्यादा को ताक पर रख दिया।