1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: पाकिस्तान ने अपनी क्रिकेट टीम भारत भेजने से किया इनकार!

World T20: पाकिस्तान ने अपनी क्रिकेट टीम भारत भेजने से किया इनकार!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2016 07:53 am IST,  Updated : Mar 09, 2016 07:53 am IST

देर रात पाकिस्तान ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए टीम के आने का कार्यक्रम अंतिम समय में फिलहाल स्थगित कर दिया है।

pakistan- India TV Hindi
pakistan

कराची: भारत और पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में होने वाले विश्वकप टी20 क्रिकेट मैच को लेकर चल रह विवाद मंगलवार रात और बढ़ गया। देर रात पाकिस्तान ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए टीम के आने का कार्यक्रम अंतिम समय में फिलहाल स्थगित कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि इस पर अंतिम फैसला अब पाकिस्तान के गृहमंत्री लेंगे। पाकिस्तान ने मैच की जगह को बदलने की मांग आईसीसी से की है।

अब पाकिस्तान की विश्व टी20 टीम की भारत रवानगी को लेकर आज कोई फैसला हो सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि टीम की भारत रवानगी पर गृह मंत्रालय फैसला करेगा। उन्होंने कहा, गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान भारत में मौजूद सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल की जानकारी का अध्ययन करने के बाद हमें भविष्य की योजनाओं और टीम की रवानगी के बारे में जानकारी देंगे।

पाकिस्तानी सुरक्षा टीम ने मंगलवार को धर्मशाला का दौरा करके वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद पाक टीम की केन्द्रीय गृह मंत्रालय में संपन्न हुई उच्चस्तरीय बैठक में भारत-पाक मैच के सहमति जताई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था में अब तक हुई प्रोगेस की जानकारी ली गई। मंत्रालय ने राज्य सरकार की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजाम पर भी चर्चा की। इसके साथ मंत्रालय ने पाकिस्तान सुरक्षा जांच टीम के संतुष्ट होने के बारे में बीसीसीआई से जानकारी ली। बैठक में पाक टीम की सुरक्षा के अलावा पाकिस्तान से आने वाले क्रिकेट फैंस की सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी ली गई।

पाकिस्तान की टीम को कल दोपहर लाहौर से नयी दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन कुछ खिलाडि़यों ने पीटीआई से पुष्टि की कि उन्हें कहा गया है कि इस योजना को अभी स्थगित रखा गया है। बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने पुष्टि की कि शहरयार ने गृह मंत्रालय के साथ चर्चा करने के बाद भारत में क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सूचना दी है कि पाकिस्तान सरकार ने टीम को धर्मशाला में न खेलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, पीसीबी ने बीसीसीआई और आईसीसी से भारत के साथ 19 मार्च को होने वाले मैच को धर्मशाला से बदलकर कोलकाता या मोहाली में कराने को कहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।