1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: दिलशान का अर्धशतक, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया

World T20: दिलशान का अर्धशतक, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2016 07:30 pm IST,  Updated : Mar 17, 2016 11:37 pm IST

सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टेनिकजई के अर्धशतक पर पानी फेरते हुए यहां आईसीसी विश्व टी20 के सुपर 10 के ग्रुप एक मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की।

 Tillakaratne Dilshan- India TV Hindi
Tillakaratne Dilshan

कोलकाता: सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टेनिकजई के अर्धशतक पर पानी फेरते हुए यहां आईसीसी विश्व टी20 के सुपर 10 के ग्रुप एक मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की। अफगानिस्तान के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने दिलशान की 56 गेंद में तीन छक्कों और आठ चौकों की मदद से खेली नाबाद 83 रन की पारी की बदौलत 18.5 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की। उन्होंने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (10 गेंद में नाबाद 21) के साथ पांचवें विकेट के लिए 3.4 ओवर में 42 रन की अटूट साझेदारी करके टीम की जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले अफगानिस्तान ने असगर (62) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और समीउल्लाह शेनवारी (31 के साथ पांचवें) विकेट के लिए 5.3 ओवर में 61 रन की उनकी साझेदारी की बदौलत सात विकेट पर 153 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। असगर ने 47 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके मारे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका को दिलशान और दिनेश चांदीमल (18) ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत दिलाई। चांदीमल ने करीम सादिक के पहले ओवर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा।

दिलशान ने भी तेज गेंदबाज दवलत जादरान पर लगातार दो छक्के मारे।चांदीमल हालांकि आफ स्पिनर मोहम्मद नबी :25 रन पर एक विकेट: की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में मिडविकेट पर समीउल्लाह को कैच दे बैठे। दिलशान ने अपने तेवर बरकरार रखे। उन्होंने तेज गेंदबाज हामिद हसन पर लगातार दो चौके जड़ने के बाद नबी पर चौके के साथ आठवें ओवर मंे टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल