1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: बांग्लादेश को झटका, सनी-तस्कीन की गेंदबाजी संदिग्ध

World T20: बांग्लादेश को झटका, सनी-तस्कीन की गेंदबाजी संदिग्ध

 Written By: IANS
 Published : Mar 11, 2016 12:16 pm IST,  Updated : Mar 11, 2016 12:16 pm IST

दुबई: बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर सनी अराफत और तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताते हुए इसकी शिकायत की गई है। टी-20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए क्वालीफाइंग मैच

Arafat Sunny and Taskin Ahmed- India TV Hindi
Arafat Sunny and Taskin Ahmed

दुबई: बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर सनी अराफत और तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताते हुए इसकी शिकायत की गई है। टी-20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए क्वालीफाइंग मैच में दोनों के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया गया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

बांग्लादेश ने बुधवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में नीदरलैंड्स को आठ विकेट से हराया था।

आईसीसी फिलहाल बांग्लादेश टीम प्रबंधन के साथ दोनों गेंदबाजों की आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त चेन्नई परीक्षण केन्द्र में स्वतंत्र जांच के समय को लेकर बात कर रही है।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा है, "आईसीसी नियमों के मुताबिक स्वतंत्र जांच के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। स्वतंत्र जांच की रिपोर्ट मैच अधिकारियों की रिपोर्ट से सात दिन के भीतर पेश करनी होगी।"

दोनों गेंदबाज परीक्षण परिणाम ना आने तक गेंदबाजी कर सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल