1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: जब अंपायर ने रहाणे को पहना दी टोपी

World T20: जब अंपायर ने रहाणे को पहना दी टोपी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 31, 2016 08:32 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 08:57 pm IST

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप में बारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच दूसरे सेमीफ़ाइनल में जहां तनाव अपने चरम पर था वहीं इसे दूर करने में अंपायर ने भूमिका निभाई। 13 वां ओवर

umpire ian gould and rahane- India TV Hindi
umpire ian gould and rahane

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप में भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच दूसरे सेमीफ़ाइनल में जहां तनाव अपने चरम पर था वहीं इसे दूर करने में अंपायर ने भूमिका निभाई।

13 वां ओवर ड्वान ब्रावो फेंक रहे थे। उन्होंने पहली तीन बॉल पर चार रन दिए और कसी हुी बॉलिंग कर रहे थे। तभी चौथी बॉल पर कोहली ने उन्हें डीप स्क्वैयर लेग पर मारा।

रसल ने अपने दाएं तरफ भागते हुए छलांग लगाकर बॉल रोकने की कोशिश की लेकिन उनका पैर रस्सी को छू गया और थर्ड अंपायर ने इसे चौक्का करार दिया। इस बीच जब रहाणे बॉलिंग एंड पर पहुंचे तो अंपायर इयान गोल्ड ने मुस्कुराकर उन्हें अपना हैट पहना दिया। अंपायर की इस अदा पर अमूमन गंभीर रहने वाले रहाणे भी हंसने लगे।

रहाणे ये खुशी ज़्यादा देर तक बरक़रार नहीं रख सके और दो ओवर बाद ही रसल के शिकार बन गए। उन्होंने 40 रन बनाए। रहाणे इस प्रतियोगिता में पहली बार खेल रहे थे। उन्हें शिखर धवन की जगह मिली थी।

ये भी पढ़ें:

क्या विराट कोहली महानता की तरफ़ बढ़ रहे हैं..?

...तो क्या सचिन के दर्द का बदला ले पाएगी टीम इंडिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल