1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: क्यों है पाक-मु़क़ाबले से पहले टीम इंडिया होटल के कमरों में बंद!

World T20: क्यों है पाक-मु़क़ाबले से पहले टीम इंडिया होटल के कमरों में बंद!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 17, 2016 08:44 pm IST,  Updated : Mar 17, 2016 08:44 pm IST

कोलकाता: टी-20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों अप्रत्याशित हार का सदमे से टीम इंडिया अभी तक उबरी नही है। सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही टीम पर अब

team india- India TV Hindi
team india

कोलकाता: टी-20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों अप्रत्याशित हार का सदमे से टीम इंडिया अभी तक उबरी नही है। सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही टीम पर अब दबाव तो है ही साथ शनिवार को उसे पाकिस्तान से भी खेलना जिससे तनाव और ज्यादा हो जाता है। टीम के अधिकतर खिलाड़ी गुरुवार को होटल के कमरों में ही रहे और सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने ही ईडन गार्डन्स स्टेडियम में एक घंटे तक अभ्यास किया। बाकी खिलाड़ी होटल से बाहर ही नहीं निकले।

भारत को जहां अब अपने सारे मैच जीतने हैं वहीं बांग्लादेश पर बड़ी जीत के बाद पाकिस्तान के हौंसले बुलंद है। अगर भारत पाकिस्तान से हार जाता है तो उसके सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की संभावना बहुत कम हो जाएगी वहीं पाकिस्तान अगर हार भी जाता है तो भी उसकी संभावनाएं बनी रहेंगी।

 
गुरुवार को सुरेश रैना, पवन नेगी और अजिंक्य रहाणे ने ही मैदान पर पसीना बहाया। रैना और रहाणे ने बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ मैदान पर समय बिताया और अपनी बल्लेबाजी के संबंध में बातचीत की।

टीम के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "टीम न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद काफी निराश है। इस तरह की हार के बाद कोई भी टीम खुश नहीं हो सकती। सूत्रों ने कहा, " रैना, नेगी और रहाणे को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों ने आराम किया।"

सूत्रों ने बताया, "अभ्यास के अलावा टीम की कल कोई योजना नहीं है। टीम अभ्यास कर सीधे होटल के लिए रवाना होगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल