1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा WTC FINAL का प्रसारण, मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने ट्वीट कर दी जानकारी

डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा WTC FINAL का प्रसारण, मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने ट्वीट कर दी जानकारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2021 03:43 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 03:43 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलावा दूरदर्शन के खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा।

डीडी स्पोर्ट्स पर भी...- India TV Hindi
डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा WTC FINAL का प्रसारण, मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने ट्वीट कर दी जानकारी Image Source : GETTY

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलावा दूरदर्शन के खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा जिससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले दर्शक भी आसानी से इस मुकाबले का लुत्फ उठा पाएंगे।

डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड के साउथम्पटन में खेला जाना है जिसमें विराट कोहली और केन विलियमसन की टीमें आमने सामने होंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने ट्वीट करके इस मुकाबले के दूरदर्शन पर प्रसारण की जानकारी दी।

जावडे़कर ने ट्वीट किया, ‘‘क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अपडेट है। अब आप डब्ल्यूटीसी फाइनल डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।’’ प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने दूरदर्शन पर मुकाबले के प्रसारण के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, खेल मंत्रालय और स्टार स्पोर्ट्स का आभार जताया।

शशि शेखर ने ट्वीट किया, ‘‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, खेल मंत्रालय और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया को धन्यवाद, आईसीसी टेस्ट विश्व कप (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) फाइनल डीडी फ्री डिश डीटीएच के डीडी स्पोर्ट्स चैनल 1.0 पर देखा जा सकेगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल