1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WATCH : एनसीए में रीहैब के दौरान धवन, ईशांत और हार्दिक पांड्या कुछ इस तरह किए मस्ती

WATCH : एनसीए में रीहैब के दौरान धवन, ईशांत और हार्दिक पांड्या कुछ इस तरह किए मस्ती

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2020 08:27 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 08:47 pm IST

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रीहैब पर काम कर रहे शिखर धवन, इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या बॉलीवुड के मशहूर गाने यहां के हम सिकंदर पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

shikhar dhawan, instagram video, Hardik Pandya, ishant sharma, NCA, Bengaluru, funny video, unjury, - India TV Hindi
instagram video Image Source : INSTAGRAM

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर अपना और अपने साथी हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा का डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। यह तीनों इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रीहैब पर काम कर रहे हैं। यह तीनों वीडियो में यहां के बॉलीवुड के मशहूर गाने यहां के हम सिकंदर पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "कौन कहता है कि रीहैब बोरिंग होता है। यहां के हम सिकंदर।"

कलाई की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "एक और शख्स जल्द ही आपके साथ जुड़ने वाला है।"

धवन को ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। वहीं ईशांत रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए चोटिल हो गए थे। पांड्या की न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी की उम्मीद थी लेकिन सर्जरी के बाद से उनकी वापसी में समय लग रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल