1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के युवा क्रिकेटर काजी अनिक इस्माल पर डोपिंग मामले में लगा दो साल का बैन

बांग्लादेश के युवा क्रिकेटर काजी अनिक इस्माल पर डोपिंग मामले में लगा दो साल का बैन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 27, 2020 11:43 am IST,  Updated : Jul 27, 2020 02:45 pm IST

टेस्ट के रिपोर्ट के मुकाबिक अनिक ने मेथामफेटामाइन नाम की प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था। 21 साल के इस तेज गेंदबाज ने अपनी इस गलती को स्वीकार कर लिया है।

Bangladesh, Bangladesh Cricket, Bangladesh Cricket doping, Cricket news- India TV Hindi
Cricket Image Source : GETTY IMAGES

बांग्लादेश के क्रिकेटर काजी अनिक इस्लाम को राष्ट्रीय क्रिकेट लीग-2018 में डोपिंग नियम का उल्लंघन करने के कारण दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस टेस्ट में फेल होने के बाद उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सभी कार्यक्रमों में से भी हटा दिया गया है। अनिक 2018 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा थे।

अनिक को मेथाम्फेटामाइन के सेवन का दोषी पाया गया है। यह पदार्ध आईसीसी द्वारा 2018 में निकाली गई प्रतिबंधित पदार्थ की सूची में है।

फरवरी 2019 में अनिक ने इस बात को कबूल किया था और साथ ही बीसीबी के डोपिंग रोधी ईकाई द्वारा दिए गए अस्थायी निलंबन को स्वीकार कर लिया था।

बीसीबी ने कहा कि चूंकि यह इस्लाम का पहला मामला था इसलिए उनका निलंबन आठ फरवरी 2019 से शुरू हो रहा है (इसी तारीख को उनका अस्थायी निलंबन शुरू हुआ था।)। वह सात फरवरी 2021 के बाद से क्रिकेट शुरू कर सकते हैं।

अनिक 2018 अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 10 विकेट लिए थे। सीनियर क्रिकेट में उन्होंने चार प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। वहीं 26 लिस्ट ए मैच और नौ टी-20 मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।