1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल स्टार सुरेश रैना के घर आया नन्हा मेहमान, दूसरी बार बने पिता

आईपीएल स्टार सुरेश रैना के घर आया नन्हा मेहमान, दूसरी बार बने पिता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 23, 2020 04:17 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 04:18 pm IST

साल 2016 में प्रियंका रैना ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने ग्रेसिया रखा था।

Suresh Raina- India TV Hindi
Suresh Raina Image Source : TWITTER

टीम इंडिया के कभी स्टार बल्लेबाज रहे और आईपीएल जैसी लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के मुख्य अंश माने जाने वाले सुरेश एक बार फिर से पिता बन गए हैं। सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने एक बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले भी ये कपल एक बेटी का पैरेंट्स बन चुका है। साल 2016 में प्रियंका रैना ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने ग्रेसिया रखा था।

इस बात कि जानकारी खुद रैना ने ट्वीटर पर दी है। जिसमें उन्होंने दोबारा पिता बनने कि ख़ुशी को जाहिर करते हुए लिखा, “सभी चीजों की शुरुआत - आश्चर्य, आशा, संभावनाएं और एक बेहतर दुनिया! हमें अपने बेटे और ग्रेसिया के छोटे भाई का स्वागत करने पर गर्व है - रियो रैना।“

बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ रही दुनिया के बीच रैना के लिए ये काफी खुश खबरी है, क्योंकि वे इस समय क्रिकेट से दूर हैं और कोरोना की महामारी के चलते सारे क्रिकेट टूर्नामेंट रद हो चुके हैं। इतना ही नहीं आईपीएल के भी आगामी 13वें सीजन को 15 अप्रैल तक अथागित कर दिया गया है। ऐसे में सुरेश रैना के पास भी अपनी पत्नी, बेटी और बेटे को समय देने का अच्छा मौका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल