1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी के पास मेरा 4-6 करोड़ का बकाया, लेकिन मैंने कभी पैसे की मांग नहीं की : यूनिस खान

पीसीबी के पास मेरा 4-6 करोड़ का बकाया, लेकिन मैंने कभी पैसे की मांग नहीं की : यूनिस खान

 Reported By: IANS
 Published : Feb 05, 2020 06:40 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 06:40 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने दावा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास उनका काफी पैसे बकाया है, लेकिन इसके बावजूद वह देश में इस खेल की भलाई काम करने के लिए बोर्ड के साथ जुड़ने को तैयार हैं। 

पीसीबी के पास मेरा 4-6...- India TV Hindi
पीसीबी के पास मेरा 4-6 करोड़ का बकाया, लेकिन मैंने कभी पैसे की मांग नहीं की : यूनिस खान Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने दावा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास उनका काफी पैसे बकाया है, लेकिन इसके बावजूद वह देश में इस खेल की भलाई काम करने के लिए बोर्ड के साथ जुड़ने को तैयार हैं। यूनिस ने कहा कि उन्होंने कभी भी बोर्ड से अपने पैसे नहीं मांगे हैं।

पाकपेशन डॉट नेट ने यूनिस के हवाले से कहा, "जहां तक पैसे की बात है तो अगर वह देखें तो पीसीबी के पास अभी भी मेरा 4-6 करोड़ रुपये बकाया है। लेकिन मैंने कभी भी पैसे की मांग नहीं की है। पैसा कभी भी मुद्दा नहीं रहा है।"

उन्होंने कहा, "यह अल्लाह का करम है कि आपको वही मिलती है जोकि आपके नसीब में होता है। मैं कभी पैसों के पीछे नहीं भागा हूं। मैंने हमेशा पीसीबी के साथ काम करने की इच्छा जताई है। मैं उन कुछ खिलाड़ियों में से एक था, जिन्होंने संन्यास लेने के बाद पैसे कि चिंता किए बिना छोड़कर चला गया। मैंने 17-18 साल तक पाकिस्तान और पीसीबी की सेवा की है।" 45 साल के यूनिस ने पाकिस्तान के लिए 118 टेस्ट, 265 वनडे और 25 टी-20 मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल