1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संन्यास का फैसला बदलने का कोई इरादा नहीं: यूनिस खान

संन्यास का फैसला बदलने का कोई इरादा नहीं: यूनिस खान

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2017 06:24 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 06:24 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान ने स्पष्ट किया कि उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले को बदलने का कोई इरादा नहीं है।

Younis Khan | AP Photo- India TV Hindi
Younis Khan | AP Photo

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान ने स्पष्ट किया कि उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले को बदलने का कोई इरादा नहीं है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यूनिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाले गए वीडियो संदेश में कहा, ‘मेरी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है कि शायद यूनिस खान आगे भी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है। इसमें कोई सचाई नहीं है।’ पाकिस्तान क्रिकेट में तब नया विवाद पैदा हो गया जब एक वेबसाइट ने दावा किया कि यूनिस ने इंटरव्यू में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह राष्ट्रीय टीम की खातिर संन्यास का फैसला टाल सकते हैं।

बताया जा रहा है कि यूनिस खान आलोचनाओं से काफी खफा है और उन्होंने साफ किया कि संन्यास को लेकर उनकी योजना बदलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी इच्छा से पूरे सम्मान और योजना के अनुसार संन्यास लिया है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल