1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिसबाह के साथ अब यूनिस खान भी क्रिकेट से संन्यास लेंगे

मिसबाह के साथ अब यूनिस खान भी क्रिकेट से संन्यास लेंगे

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 05:11 pm IST

पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज यूनिस खान वेस्टइंडीज दौरे के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। यूनिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

Younis Khan | Getty Images- India TV Hindi
Younis Khan | Getty Images

कराची: पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज यूनिस खान वेस्टइंडीज दौरे के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। यूनिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। यूनिस से पहले पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिसबाह उल हक ने भी वेस्टइंडीज दौरे के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान, वेस्टंडीज दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, जो इन दोनों दिग्गजों की आखिरी सीरीज होगी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने यूनिस के हवाले से लिखा है, ‘लोग मुझसे कह रहे थे कि मैं किसी तरह की घोषणा नहीं करूं लेकिन अब अलविदा कहने का समय आ गया है। हर खिलाड़ी के करियर में ऐसा समय आता है जब उसे कुछ फैसले लेने होते हैं। मैंने हमेशा ही अपने देश की सेवा करने की कोशिश की है। हर खिलाड़ी हमेशा फिट नहीं रह सकता। हर समय प्रेरणा एक जैसी नहीं रहती। यह समय है जब यूनिस को आने वाले वेस्टइंडीज दौरे के बाद मैदान छोड़ देना चाहिए।’

Misbah Ul Haq and Younis Khan | Getty Images
Misbah Ul Haq and Younis Khan | Getty Images

मिसबाह उल हक और यूनिस खान। (Getty Images)

यूनिस टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 23 रन दूर हैं। वह ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज होंगे। यूनिस ने कहा कि संन्यास की तैयारी उन्होंने पहले से ही कर ली थी, लेकिन सिर्फ यह उपलब्धि हासिल करने के लिए रुके रहे। उन्होंने कहा, ‘यह अचानक से नहीं हुआ। मेरे दिमाग में यह बात हमेशा से थी और मेरे कुछ करीबी लोग इस बात को जानते थे। मैंने जावेद मियांदाद के रिकॉर्ड को पार करने के बाद ही संन्यास के बारे में विचार किया था, लेकिन 10,000 रन बनाने के लिए फिर मुझे प्रेरणा मिली और इस मुकाम को हासिल करने का प्रयास किया।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले से ही इस बात का ऐलान इसलिए किया क्योंकि 10,000 रन बनाने के बाद लोग मुझसे 11,000, 12,000 रन बनाने के बारे में कहते। हो सकता था कि मैं सचिन के 15,000 हजार रन के रिकॉर्ड के बारे में सोचता। इंसान कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकता, लेकिन मैं उस उम्र में नहीं हूं। इसलिए मैं चाहता हूं कि लोग मेरे फैसले का सम्मान करें।’ यूनिस ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में साल 2000 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अपने देश के लिए अभी तक 115 टेस्ट मैच खेले हैं और 53.06 की औसत से 9,977 रन बनाए है जिसमें 34 शतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 313 रन है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल