1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यूनिस खान का खुलासा, जब कप्तानी की लालसा में सीनियर खिलाड़ियों ने की थी बगावत

यूनिस खान का खुलासा, जब कप्तानी की लालसा में सीनियर खिलाड़ियों ने की थी बगावत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2021 10:10 am IST,  Updated : Jul 01, 2021 10:10 am IST

यूनिस खान ने दावा किया कि शाहिद अफरीदी जैसे सीनियर खिलाड़ियों की कप्तान बनने की महत्वकांक्षा के कारण उनके खिलाफ 2009 में खिलाड़ियों ने बगावत की थी।

Younis Khan was revealed, when senior players revolted in the longing for captaincy- India TV Hindi
Younis Khan was revealed, when senior players revolted in the longing for captaincy Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने दावा किया कि शाहिद अफरीदी जैसे सीनियर खिलाड़ियों की कप्तान बनने की महत्वकांक्षा के कारण उनके खिलाफ 2009 में खिलाड़ियों ने बगावत की थी। यूनिस ने कहा कि उनके खिलाफ बगावत उनकी कप्तानी शैली या रवैये के कारण नहीं की गयी थी। 

यूनिस ने एक टीवी चैनल से कहा,‘‘यदि खिलाड़ियों को मुझसे समस्या थी तो उन्हें मेरे पास आकर बात करनी चाहिए थे। वे दावा कर रहे थे कि वे मुझे कप्तानी से नहीं हटाना चाहते थे लेकिन केवल इतना चाहते हैं कि क्रिकेट बोर्ड मुझसे बात करके रवैया बदलने के लिये कहे।’’ 

पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज ने कहा,‘‘फिर ऐसा कैसे हुआ कि जब खिलाड़ियों ने पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के तत्कालीन अध्यक्ष एजाज बट से मुलाकात की तो एक सीनियर खिलाड़ी, जाहिर तौर पर अफरीदी ने कप्तान बदलने की मांग की। मेरा मानना है कि यह बगावत कप्तानी की उनकी महत्वकांक्षा से जुड़ा था।’’ 

यूनिस को 2009 के आखिर में कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद मिसबाह उल हक को टेस्ट और अफरीदी को सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बनाया गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल