1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आग पीड़ितों की मदद के लिये चैरिटी क्रिकेट मैच में खेलते नजर आएंगे युवराज और अकरम

आग पीड़ितों की मदद के लिये चैरिटी क्रिकेट मैच में खेलते नजर आएंगे युवराज और अकरम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 02:30 pm IST

पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह और पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने उस चैरिटी क्रिकेट मैच में खेलने के लिये उपलब्धता की पुष्टि की जिसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी के पीड़ितों की मदद के लिये राशि जुटाने के लिये किया जायेगा। 

आग पीड़ितों की मदद के...- India TV Hindi
आग पीड़ितों की मदद के लिये चैरिटी क्रिकेट मैच में खेलते नजर आएंगे युवराज और अकरम Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह और पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने उस चैरिटी क्रिकेट मैच में खेलने के लिये उपलब्धता की पुष्टि की जिसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी के पीड़ितों की मदद के लिये राशि जुटाने के लिये किया जायेगा। इस तरह ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के बाहर से इस मैच में खेलने वाले क्रिकेटरों में शुमार हो गये।

ऑस्ट्रेलिया के महान टेस्ट सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर और मैथ्यू हेडन भी इस मैच में खेलेंगे। क्रिकेट डाट को डाट एयू ने इसकी जानकारी दी। मैच को ‘बुशफायर क्रिकेट बैश’ का नाम दिया गया है जो आठ फरवरी को खेला जायेगा।

दान के लिये इसी दिन राष्ट्रमंडल बैंक महिला त्रिकोणीय श्रृंखला का टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जायेगा जबकि बिग बैश लीग का फाइनल की राशि भी आग पीड़ितों को दी जायेगी। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज कर्टनी वाल्श स्टार सुसज्जित रिकी पोंटिंग एकादश और शेन वार्न एकादश के कोच होंगे।

ऑस्ट्रेलियाई पुरूष टीम के महान खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स, ब्रैंड हैडिन और माइक हस्सी भी इस मुहिम में जुड़ गये हैं जिसमें पूर्व सितारे पोंटिंग, वार्न, एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेट ली, लैंगर, माइकल क्लार्क, शेन वाटसन और एलेक्स ब्लैकवेल शामिल हैं। स्टीव वॉ और मेल जोंस भी इस मुहिम में शामिल होंगे, हालांकि वे खेलेंगे नहीं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल