1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज, समी, नेहरा की भारतीय टीम में वापसी, रैना की छुट्टी

युवराज, समी, नेहरा की भारतीय टीम में वापसी, रैना की छुट्टी

 Written By: IANS
 Published : Dec 19, 2015 07:54 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 08:29 pm IST

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया दौरे के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किया गया। इस दौरे में भारत एकदिवसीय और टी-20 मैच खेलेगा। टी-20 सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और आशीष नेहरा

Yuvraj Singh makes place in Indian T-20 team- India TV Hindi
Yuvraj Singh makes place in Indian T-20 team

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया दौरे के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किया गया। इस दौरे में भारत एकदिवसीय और टी-20 मैच खेलेगा। टी-20 सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और आशीष नेहरा की वापसी हुई है। युवराज ने अंतिम बार भारत के लिए 2014 में और नेहरा ने 2011 में खेला था।

घुटने की चोट के कारण विश्व कप के बाद से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद समी एकदिवसीय और टी-20 टीमों में वापसी करने में सफल रहे हैं। भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें 12 से 31 जनवरी के बीच पांच एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच खेलेंगी। सीरीज की शुरुआत एकदिवसीय मैचों से होगी। पहला मैच 12 जनवरी को पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद 26, 29 और 31 जनवरी को टी-20 मैच होंगे। टी-20 मैच एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में होंगे।

 पंजाब के बायें हाथ के तेज गेंदबाज बरेंदर सरन और बड़ौदा के हरफनमौला हार्दिक पंड्या को आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है जबकि रविंद्र जडेजा और युवराज सिंह की क्रमश: वनडे और टी20 टीम में वापसी हुई है।

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और आशीष नेहरा ने भी वापसी की है जबकि सुरेश रैना को दोनों टीमों में नहीं चुना गया। चोट से उबर चुके मोहम्मद शमी को वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है।

रिषि धवन और मनीष पांडे को भी टीम में जगह दी गई है। टीम का ऐलान बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने चयन समिति की बैठक के बाद यहां किया। स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, अंबाती रायुडू, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा और हरभजन सिंह को वनडे टीम में नहीं चुना गया है। आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टी20 टीम में जगह बरकरार रखी है।

घरेलू सर्किट में लगातार अच्छा खेल रहे तेईस बरस के सरन और 22 बरस के पंड्या को क्रमश: वनडे और टी20 टीम में चुना गया है। टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करेंगे।

टीमें: 

वनडे : 

महेंद्र सिंह धोनी : कप्तान :, शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह, रिषि धवन और बरेंदर सरन।

टी20 : 
महेंद्र सिंह धोनी : कप्तान :, शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, सुरेश रैना, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, हरभजन सिंह, उमेश यादव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार , आशीष नेहरा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल