1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मौका कैसा भी हो स्थिति पर ध्यान देता हूं: युवी

मौका कैसा भी हो स्थिति पर ध्यान देता हूं: युवी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 21, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Mar 21, 2016 05:14 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले युवराज सिंह ने कहा कि वह सही चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे।

Yuvraj Singh
- India TV Hindi
Yuvraj Singh

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले युवराज सिंह ने कहा कि वह सही चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे जैसे कि उन्होंने ईडन गार्डन्स में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के समर्थन से अभिभूत होने के बजाय उस समय की परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की।

युवराज ने विश्व टी20 में पाकिस्तान पर छह विकेट की जीत के संदर्भ में बीसीसीआई.टीवी से कहा, मैं स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करना चाहता था, भले ही वह कितना बड़ा मौका हो। सही चीजों पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण था। मैं केवल गेंद पर ध्यान केंद्रित करके स्ट्राइक रोटेट करना चाहता था और मैं ऐसा करने में सफल रहा। दुर्भाग्य से मैं मैच का समापन नहीं कर पाया। विराट शानदार फार्म में है और धोनी ने आकर मैच समाप्त किया।

उन्होंने कहा, मेरा काम कुछ गेंदे खेलने के बाद अपने शाट लगाने का था। पहला मैच (न्यूजीलैंड के खिलाफ) गंवाने के बाद हम थोड़ा दबाव में थे। उस मैच में हम जैसा चाहते थे वैसी बल्लेबाजी नहीं कर पाये थे। यहां भी हमने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे जिससे हम दबाव में आ गए। हमें साझेदारी की जरूरत थी और विराट के साथ अर्धशतकीय साझेदारी से दबाव हटा।

युवराज को खुशी है कि टीम ने फिर आत्मविश्वास हासिल कर लिया है जिसका फायदा बांग्लादेश के खिलाफ अगले मैच में मिलेगा। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि टीम ने जीत दर्ज की और आत्मविश्वास फिर से हासिल करना महत्वपूर्ण है। अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ है और उम्मीद है कि अपनी अच्छी फार्म बरकरार रखेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल