1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज सिंह कैंसर से ठीक हुए बच्चों से मिले

युवराज सिंह कैंसर से ठीक हुए बच्चों से मिले

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2016 07:07 pm IST,  Updated : May 18, 2016 10:15 pm IST

ओप्पो के पहले स्पोर्ट्स एम्बेसडर, युवराज सिंह ने कहा "इन बच्चों से मुलाकात करके मुझे बहुत अच्छा अनुभव हुआ।

Yuvraj Singh- India TV Hindi
Yuvraj Singh

मोहाली/चंडीगढ: 'गेम ऑन, सेल्फी ऑन' नाम से जारी अभियान के दौरान कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए टेक्नॉलॉजी ब्रांड, ओप्पो ने रविवार को यूवी कैन फाउंडेशन के सहयोग से कैंसर पर जीत हासिल करने वाले 17 बच्चों को दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) से मोहाली में क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह के घरेलू मैदान में खेल देखने के लिए आमंत्रित किया।

युवराज मैच से पहले इन बच्चों से मिले और उनके साथ कुछ समय बिताया। ओप्पो के पहले स्पोर्ट्स एम्बेसडर, युवराज सिंह ने कहा "इन बच्चों से मुलाकात करके मुझे बहुत अच्छा अनुभव हुआ। ये बच्चे शक्ति, हिम्मत और ऊर्जा से भरपूर हैं। जैसे इनमें से कई बच्चों ने मुझसे प्रेरणा ली है, उसी तरह मुझे भी इनसे प्रेरणा मिली है।"

ओप्पो इंडिया के अध्यक्ष स्काई ली ने कहा, "हमारा यह प्रयास शुरुआत के बाद काफी विस्तार कर चुका है। हम 'यूवीकैन' फाउंडेशन के आभारी हैं कि उन्होंने हमारे साथ मिलकर हमें कैंसर से लड़ने में जागरूकता फैलाने एवं कैंसर पर विजय पाने वालों को सम्मानित करने में मदद की। उनकी मदद से हम परिवर्तन लाने में सफल हुए हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल