1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज हुए विश्व कप से बाहर, मनीष पांडे लेंगे जगह

युवराज हुए विश्व कप से बाहर, मनीष पांडे लेंगे जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 30, 2016 03:49 pm IST,  Updated : Mar 30, 2016 06:16 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए अहम मुकाबले के दौरान लगी चोट ने टीम इंडिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह को विश्वकप से बाहर कर दिया है, टीम में अब उनकी जगह मनीष पांडे लेंगे।

yuvi- India TV Hindi
yuvi

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए अहम मुकाबले के दौरान लगी चोट ने टीम इंडिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह को विश्वकप से बाहर कर दिया है, टीम में अब उनकी जगह मनीष पांडे लेंगे। गौरतलब है कि 31 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है।

मोहाली में रन लेने के दौरान लगी थी चोट:

आपको बता दें मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीत खेले गए मैच में युवराज सिंह को रनिंग के दौरान पैर में चोट लग गई थी। उनका एमआरआई स्कैन कराया जा चुका है। हालांकि पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि वो सेमीफाइनल मैच खेलेंगे, लेकिन अब उन्हें विश्वकप से बाहर कर दिया गया है। 

प्रदर्शन से जूझ रहे थे युवराज:

विश्वकप में खेले गए अब तक के मैचों में युवराज सिंह अपनी बल्लेबाजी को मांझने की भरसक कोशिश करते दिखे, लेकिन मैदान पर उस युवराज की वापसी अब तक न हो सकी जिसकी बल्लेबाजी आपको तालियां बजाने पर मजबूर कर देती थी। विश्वकप में खेले गए 4 मैचों में युवराज कुल मिलाकर 52 रन बना पाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 3 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 21 रन ही युवराज के बल्ले से निकले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल