1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस दिन हो सकता है क्रिकेट में युवराज सिंह की वापसी का औपचारिक एलान

इस दिन हो सकता है क्रिकेट में युवराज सिंह की वापसी का औपचारिक एलान

 Edited By: IANS
 Published : Sep 09, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 10:20 pm IST

युवराज भारत के लिए आखिरी बार 2017 में खेले थे। पिछले महीने बाली ने उनसे संन्यास वापस ले पंजाब के युवाओं को मेंटॉर करने की बात कही थी और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अभ्यास भी करना शुरू कर दिया है।

Yuvraj singh, cricket, india, sports- India TV Hindi
Yuvraj singh Image Source : GETTY

युवराज सिंह संन्यास से वापसी कर घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल सकते हैं और इस बात की पुष्टि गुरुवार को हो सकती है। पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के सचिव पुनीत बाली ने इस बात की जानकारी दी। युवराज ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था। 

वह भारत के लिए आखिरी बार 2017 में खेले थे। पिछले महीने बाली ने उनसे संन्यास वापस ले पंजाब के युवाओं को मेंटॉर करने की बात कही थी और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अभ्यास भी करना शुरू कर दिया है।

बाली ने बुधवार शाम को आईएएनएस से कहा, "मुझे अभी तक किसी तरह से आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। मैं ही वो शख्स था जिसने उनसे संन्यास वापस लेने की अपील की थी क्योंकि मैं चाहता था कि वह युवा खिलाड़ियों को मेंटॉर करें। मुझे कल (गुरुवार) तक आधिकारिक पुष्टि मिल सकती है।"

अगर युवराज वापसी करते हैं तो वो वह संभवत: पंजाब के लिए सिर्फ टी-20 प्रारूप ही खेलेंगे।

वह पंजाब के युवा खिलाड़ियों- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह के साथ मोहाली के पीसीए स्टेडियम में काम कर रहे हैं। पंजाब के ऑफ सीजन शिविर में उन्होंने कुछ अभ्यास मैच भी खेले थे और यही वो समय था जब बाली ने उनसे वापसी की अपील की थी।

युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी-20 मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल