1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या की सगाई पर कुलदीप यादव ने दी बधाई तो चहल ने कर दिया उन्हें ट्रोल

हार्दिक पांड्या की सगाई पर कुलदीप यादव ने दी बधाई तो चहल ने कर दिया उन्हें ट्रोल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 03, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 04:07 pm IST

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक को उनकी सगाई पर कुलदीप यादव ने बधाई दी जिसके बाद युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर दिया।  

Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Hardik Pandya engagement- India TV Hindi
Hardik Pandya a, kuldeep yadav and Yuzvendra chahal Image Source : INSTAGRAM

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हार्दिक पांड्या की सगाई के बहाने से कुलदीप यादव की टांग खिंचाई की है। कुलदीप ने हार्दिक को सगाई की बधाई दी थी जिस पर चहल ने कुलदीप को लपेट लिया। हार्दिक ने बुधवार को सर्बिया की अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई की। इन दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।

कुलदीप ने हार्दिक को बधाई देते हुए लिखा, "लख लख बधाइयां"

Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Hardik Pandya engagement
Image Source : INSTAGRAMinstagram

इस पर चहल ने कुलदीप को मजाकिया लहजे में लपेट लिया और लिखा, "अब तेरी बारी।"

इस पर प्रशंसकों ने भी दोनों की खूब टांग खिंचाई की।

इस खास मौके पर कप्तान विराट कोहली समेत क्रिकेट जगत के कई लोगों ने हार्दिक और नताशा को बधाई दी। कोहली ने इस कपल को बधाई देते हुए लिखा, "बधाई  क्या सुखद आश्चर्य है। आगे के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर की कृपा बनी रहे।"

Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Hardik Pandya engagement
Image Source : INSTAGRAMinstagram

इससे पहले 31 दिसंबर को भी हार्दिक ने नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह उनका हाथ थामें हुए थे। इस फोटो के कैप्शन में पांड्या ने लिखा, "मेरे फायरवर्क के साथ नए साल की शुरुआत।" 

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या चोट के कारण लंबे समय से मैदान से दूर हैं। पांड्या ने अक्टूबर में अपनी पीठ की सर्जरी करवाई थी और अब वह रिहेबिलिटेशन की दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि हार्दिक के न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल