1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मस्ती के मूड में नजर आए एम एस धोनी समेत आधी भारतीय टीम, चहल ने की फोटो शेयर

मस्ती के मूड में नजर आए एम एस धोनी समेत आधी भारतीय टीम, चहल ने की फोटो शेयर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2019 11:03 am IST,  Updated : Jan 24, 2019 11:03 am IST

भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है। दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा।

Indian Players- India TV Hindi
Indian Players Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और टीम ने पहला मैच धमाकेदार अंदाज में जीता। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी जमकर मस्ती करते नजर आए। पहले वनडे में 2 विकेट लेने वाले फिरकी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एम एस धोनी समेत भारत के कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। चहल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सफर भरा दिन।' चहल ने जो फोटो शेयर की है उसमें एम एस धोनी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अंबाती रायडू और केदार जाधव नजर आ रहे हैं। पांचों ही खिलाड़ी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं और हर किसी के चेहरे पर जीत की खुशी साफ देखी जा सकती है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच पांच मैच खेले जाने हैं। पहला मैच खेला जा चुका है और पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने 34.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रनों की पारी खेली। धवन के अलावा विराट कोहली ने 45, अंबाती रायडू ने नाबाद 13 और रोहित शर्मा ने 11 रन बनाए। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कीवी टीम को 38 ओवरों में महज 157 रनों पर ढेर कर दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और एक-एककर आउट होते चले गए। कीवी टीम की तरफ से विलियमसन ने सबसे ज्यादा (64), रॉस टेलर ने (24) रनों की पारी खेली।

इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका। न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम के 6 बल्लेबाज दोहरे अंक को भी नहीं छू सके। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा (4), मोहम्मद शमी ने (3), युजवेंद्र चहल ने (2), केदार जाधव ने (1) विकेट हासिल किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल