1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जहीर खान ने किया संन्यास का ऐलान, नहीं खेलेंगे इंटरनेश्नल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट

जहीर खान ने किया संन्यास का ऐलान, नहीं खेलेंगे इंटरनेश्नल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट

 Written By: IANS
 Published : Oct 15, 2015 12:58 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 02:50 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान इंटरनेश्नल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेंगे। वह गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करेंगे। भारत के लिए 15 साल के करिेयर में

इंटरनेश्नल-फर्स्ट...- India TV Hindi
इंटरनेश्नल-फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेंगे जहीर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान इंटरनेश्नल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेंगे। वह गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करेंगे। भारत के लिए 15 साल के करिेयर में 92 टेस्ट मैच खेरते हुए 311 टेस्ट विकेट लेने वाले जहीर हालांकि एक और सत्र तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलना जारी रखेंगे।

सभी फॉरमेट में भारत के लिए चटकाए 610 विकेट

जहीर ने भारत के लिए सभी फॉरमेट में 610 विकेट लिए हैं और वह इस मामले में भारत के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह टेस्ट मैचों में भारत के लिए दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं।

क्रिकेट करियर में चोटों से रहे परेशान

चोट के कारण जहीर लम्बे समय से इंटरनेश्नल क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। तीन साल पहले जहीर ने अपना अंतिम एकदिवसीय मैच खेला था। जहीर ने भारत के लिए 200 एकदिवसीय और 17 टी-20 मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल