1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ZIM vs BAN 2nd T20I : जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को हराकर श्रृंखला बराबर की

ZIM vs BAN 2nd T20I : जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को हराकर श्रृंखला बराबर की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2021 10:55 pm IST,  Updated : Jul 23, 2021 10:55 pm IST

जिम्बाब्वे ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 23 रन से जीत दर्ज करके बांग्लादेश की तीनों प्रारूपों में मिलकर क्लीन स्वीप करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ZIM vs BAN 2nd T20I: Zimbabwe beat Bangladesh to level the series- India TV Hindi
ZIM vs BAN 2nd T20I: Zimbabwe beat Bangladesh to level the series Image Source : TWITTER/@ICC

हरारे। जिम्बाब्वे ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 23 रन से जीत दर्ज करके बांग्लादेश की तीनों प्रारूपों में मिलकर क्लीन स्वीप करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 166 रन बनाये और इसके बाद बांग्लादेश को 19.5 ओवर में 143 रन पर आउट करके श्रृंखला 1-1 से बराबर की। तीसरा और निर्णायक मैच इसी मैदान पर रविवार को खेला जाएगा। 

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट मैच में 220 रन से हराया था और फिर वनडे श्रृंखला 3-0 से जीती थी। जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज वेस्ली मेदेवर ने 57 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 73 रन बनाये जबकि छठे नंबर के बल्लेबाज रियान बर्ल ने 19 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी खेली। 

बांग्लादेश की तरफ से बायें हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी (21 रन देकर दो) ने शुरू में ही बांग्लादेश को झटके दिये। 

इसके बाद भी विकेट गिरते रहे। अफीफ हुसैन (24) और शमीम हुसैन (29) ही कुछ योगदान दे पाये। बायें हाथ के स्पिनर वेलिंगटन मसकाद्जा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 रन देकर तीन विकेट लिये। तेज गेंदबाज ल्यूक जोंगवे ने भी तीन विकेट हासिल किये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल