1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का बड़ा ऐलान, बोले- क्रिकेट को बचाने के लिए फ्री में खेलेंगे

जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का बड़ा ऐलान, बोले- क्रिकेट को बचाने के लिए फ्री में खेलेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2019 07:07 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 07:07 pm IST

पुरूष और महिला सीनियर टीम को पिछले दो महीने का भुगतान भी नहीं किया गया है और पुरुष टीम को हाल के नीदरलैंड और आयरलैंड के दौरे की मैच फीस भी नहीं दी गयी है। 

जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का बड़ा ऐलान, बोले- क्रिकेट को बचाने के लिए फ्री में खेलेंगे - India TV Hindi
जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का बड़ा ऐलान, बोले- क्रिकेट को बचाने के लिए फ्री में खेलेंगे  Image Source : GETTY

हरारे। आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर रोक लगने के बाद जिम्बाब्वे के क्रिकेटर देश में इस खेल को बचाये रखने के लिए मुफ्त में खेलेंगे। इन खिलाड़ियों ने अगामी टी20 क्वालीफायर्स में भाग लेने के लिए प्रतिबद्धता दिखायी। महिला टी20 क्वालीफायर्स के मैच अगस्त होंगे जबकि पुरूषों के क्वालीफायर्स मुकाबले अक्टूबर में खेले जाऐंगे। 

टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने गोपनीयता की शर्त पर ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ‘‘ हम मुफ्त में खेलेंगे। हमें जब तक उम्मीद की किरण दिखेगी तब तक हम खेलना जारी रखेंगे। हमारा अगला मुकाबला क्वालीफायर्स में होगा। हम मुफ्त में खेलेंगे।’’ पुरूष और महिला सीनियर टीम को पिछले दो महीने का भुगतान भी नहीं किया गया है और पुरुष टीम को हाल के नीदरलैंड और आयरलैंड के दौरे की मैच फीस भी नहीं दी गयी है। 

आईसीसी ने इस महीने जिम्बाब्वे क्रिकेट को वैश्विक संस्था के संविधान का उल्लंघन करने के लिये तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। आईसीसी संविधान किसी तरह के सरकारी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता है। इस निलंबन के बाद भी जिम्बाब्वे की टीम द्वीपक्षीय श्रृंखला में भाग ले सकती है लेकिन आईसीसी की वित्तीय मदद के बिना उनके लिए मेजबानी करना मुश्किल होगा। भविष्य का दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के मुताबिक जिम्बाब्वे की टीम को अगस्त में अफगानिस्तान और अक्टूबर-नवंबर में वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल