1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना महामारी के कारण जिम्बाब्वे ने सभी क्रिकेट गतिविधियों को टाला

कोरोना महामारी के कारण जिम्बाब्वे ने सभी क्रिकेट गतिविधियों को टाला

 Edited By: IANS
 Published : Jan 04, 2021 08:12 am IST,  Updated : Jan 04, 2021 09:40 am IST

जिम्बाब्वे को जनवरी के आखिर में अफगानिस्तान के साथ तीन टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Zimbabwe, Corona epidemic, cricket, sports- India TV Hindi
Zimbabwe Image Source : TWITTER/ZIMBABWE

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने देश में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। जेडसी ने एक बयान में कहा कि चार जनवरी से शुरू होने वाले पुरुषों के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

जेडसी ने कहा, "यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण स्थिति है। लेकिन जेडसी का उद्देश्य सभी प्रभावित टूर्नामेंटों और कार्यक्रमों को पुनर्निर्धारित करना है, जिसमें पुरुषों के घरेलू टी-20 प्रतियोगिता भी शामिल है जोकि इस सोमवार से शुरू होने वाली थी।"

यह भी पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी ने फोन कर सौरव गांगुली से जाना सेहत का हाल

जिम्बाब्वे को जनवरी के आखिर में अफगानिस्तान के साथ तीन टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज मूल रूप से भारत में खेली जानी थी, जिसे स्थानांतरित कर कर दिया गया था।

जिम्बाब्वे ने अपना पिछला अंतर्राष्ट्रीय मैच नवंबर 2020 में पाकिस्तान में खेली थी। जिम्बाब्वे में पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना के अब तक 1342 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल