1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PM नरेंद्र मोदी ने फोन कर सौरव गांगुली से जाना सेहत का हाल

PM नरेंद्र मोदी ने फोन कर सौरव गांगुली से जाना सेहत का हाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 03, 2021 08:20 pm IST,  Updated : Jan 03, 2021 08:20 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने रविवार को फोन पर पूर्व भारतीय कप्तान से बात की और उनका हालचाल जाना। 

PM नरेंद्र मोदी ने फोन...- India TV Hindi
PM नरेंद्र मोदी ने फोन कर सौरव गांगुली से जाना सेहत का हाल Image Source : AP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने रविवार को फोन पर पूर्व भारतीय कप्तान से बात की और उनका हालचाल जाना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को शनिवार को हल्का दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर क्यों फ्लॉप हो रहे हैं मयंक अग्रवाल, गावस्कर ने बताया कारण

पीएम मोदी ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली से बातचीत से पहले उनकी पत्नी डोना से बात की। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गांगुली का हालचाल जानने के लिए शनिवार को कोलकाता के निजी अस्पताल पहुंचीं थी। 

गौरतलब है कि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सीने में दर्द और ब्लैकआउट (आंखों के सामने अंधेरा छाने) की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 48 साल के गांगुली अपने घर में बने जिम में वर्जिश कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और फिर उन्होंने ब्लैकआउट की शिकायत की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल