1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन ने कहा, जिम्बॉब्वे की वनडे में श्रीलंका पर जीत खेल के लिए अच्छी

अश्विन ने कहा, जिम्बॉब्वे की वनडे में श्रीलंका पर जीत खेल के लिए अच्छी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2017 06:33 pm IST,  Updated : Jul 17, 2017 06:33 pm IST

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कमजोर जिम्बॉब्वे की मेजबान श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उलटफेर भरी जीत को क्रिकेट के लिहाज से अच्छा बताया है।

Ravichandran Ashwin | GREG WOOD/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Ravichandran Ashwin | GREG WOOD/AFP/Getty Images

मुंबई: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कमजोर जिम्बॉब्वे की मेजबान श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उलटफेर भरी जीत को क्रिकेट के लिहाज से अच्छा बताया है। अश्विन ने कहा कि ऐसे हैरानी भरे परिणामों से क्रिकेट में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बरकरार रखने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि श्रीलंका में खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बॉब्वे ने सबको चौंकाते हुए मेजबान टीम को 3-2 से मात दी थी।

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अश्विन ने कहा, ‘जिम्बॉब्वे की श्रीलंका पर जीत के बारे में कहूं तो खेल इसी तरह चलता है, कोई भी हार सकता है, कोई भी जीत सकता है। कल अफगानिस्तान भी किसी को हरा सकता है, इसी तरह खेल को आगे की बढ़ने की जरूरत है। यह खेल के लिए काफी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है।’ जिम्बॉब्वे ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में पहले, चौथे और पांचवें मैच में जीत दर्ज कर श्रीलंका को 3-2 से हरा दिया था। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम जल्द ही श्रीलंका से 3 टेस्ट, 5 वनडे और एकमात्र टी20 खेलने जा रही है।

भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 21 जुलाई से शुरू होगा। इस दौरे पर भारतीय टीम पहले 2 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। पहला टेस्ट 26 जुलाई से गाले में शुरू होगा। इस 30 वर्षीय क्रिकेटर ने नए मुख्य कोच रवि शास्त्री की नियुक्ति पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिन्होंने अनिल कुंबले की जगह ली है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि नया कोच या नया सहयोगी स्टाफ, मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं होगा। हमेशा की तरह भारतीय टीम आगे बढ़ेगी, भारत आगे बढ़ेगा।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल