1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस साल अक्टूबर-नवंबर में जिम्बाब्वे की मेजबानी के लिए तैयार पाकिस्तान

इस साल अक्टूबर-नवंबर में जिम्बाब्वे की मेजबानी के लिए तैयार पाकिस्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2020 08:24 am IST,  Updated : Aug 23, 2020 08:24 am IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अक्टूबर-नवंबर में जिंबाब्वे की मेजबानी करने के अलावा कोविड-19 महामारी के बीच अपने घरेलू सत्र को जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है।

इस साल अक्टूबर-नवंबर...- India TV Hindi
इस साल अक्टूबर-नवंबर में जिम्बाब्वे की मेजबानी के लिए तैयार पाकिस्तान Image Source : GETTY

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अक्टूबर-नवंबर में जिंबाब्वे की मेजबानी करने के अलावा कोविड-19 महामारी के बीच अपने घरेलू सत्र को जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है।

पीसीबी के सूत्र ने शनिवार को बताया, ‘‘जिंबाब्वे के साथ तरीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन अस्थाई तौर पर वे 10 से 15 अक्टूबर के बीच पाकिस्तान आएंगे और दो हफ्ते तक पृथकवास में रहेंगे और ट्रेनिंग शुरू करने से पहले उनका कोविड परीक्षण होगा।’’

सूत्र ने कहा कि पीसीबी इस समय कोविड-19 महामारी को देखते हुए सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के लिए नियम तैयार करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा, ‘‘जैविक रूप से सुरक्षित माहौल जिंबाब्वे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सीरीज, संभवत: पाकिस्तान सुपर लीग पांच के बाकी बचे चार मैचों और पूरे घरेलू सत्र के लिए लागू होगा।’’  जिंबाब्वे को शुरुआत में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने थे लेकिन उन्होंने अब पीसीबी से अतिरिक्त मैचों का इंतजाम करने को कहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल