1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ़ करने पर भी भारत की वनडे रैंकिंग में सुधार नहीं

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ़ करने पर भी भारत की वनडे रैंकिंग में सुधार नहीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2016 11:15 am IST,  Updated : Jun 02, 2016 11:15 am IST

दुबई: चौथे स्थान पर काबिज भारत के 11 जून से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला में अगर मेज़बान का सुपड़ा साप भी कर देता है तो भी उसकी आईसीसी वनडे

india-vs-zimbabwe- India TV Hindi
india-vs-zimbabwe

दुबई: चौथे स्थान पर काबिज भारत के 11 जून से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला में अगर मेज़बान का सुपड़ा साप भी कर देता है तो भी उसकी आईसीसी वनडे रैंकिंग में सुधार की कोई  संभावना नहीं है। यदि भारत 11वीं रैंकिंग के जिम्बाब्वे से सभी मैच जीत लेता है तो उन्हें केवल एक अंक का लाभ होगा और उसके 110 अंक हो जाएंगे। यदि भारत 2-1 से श्रृंखला जीतता है तो महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम के 108 अंक रह जाएंगे जबकि जिम्बाब्वे के 47 के बजाय 48 अंक हो जाएंगे।

ज़िंबाब्वे के दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है लेकिन धोनी टीम की अगुवाई करेंगे। भारत को ज़िंबाब्वे से तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं।

भारत अभी पांचवें स्थान पर काबिज श्रीलंका से पांच अंक आगे लेकिन आस्ट्रेलिया (124 अंक), न्यूजीलैंड (113) और दक्षिण अफ्रीका (112) से पीछे है। आठवीं रैंकिंग पर काबिज वेस्टइंडीज जब विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया और तीसरी रैंकिंग के दक्षिण अफ्रीका की त्रिकोणीय श्रृंखला के लिये मेजबानी करेगा तो वह नौवीं रैकिंग का पाकिस्तान और खुद के बीच अंतर बढ़ाने की कोशिश करेगा। यह श्रृंखला तीन जून से खेली जाएगी जिसमें कुल दस मैच होंगे। वेस्टइंडीज अभी पाकिस्तान से केवल एक अंक आगे है लेकिन आस्ट्रेलिया से 36 और दक्षिण अफ्रीका से 24 अंक पीछे है। ऐसी स्थिति में वेस्टइंडीज को आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पर जीत से अच्छे अंक मिल जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल