1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नन्ही जीवा अपने पिता एमएस धोनी के साथ हिमालय की खूबसूरती का ले रही हैं आनंद, देखिए Pics

नन्ही जीवा अपने पिता एमएस धोनी के साथ हिमालय की खूबसूरती का ले रही हैं आनंद, देखिए Pics

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2021 01:43 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 01:43 pm IST

एक अन्य तस्वीर में जीवा अपने पिता और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ खड़ी दिख रही हैं।

Ziva, MS Dhoni and sakshi dhoni enjoying there days Soaking...- India TV Hindi
Ziva, MS Dhoni and sakshi dhoni enjoying there days Soaking in the Himalayan View Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@ZIVA_SINGH_DHONI

अपने पिता एमएस धोनी को अपने रांची वाले फार्म में मदद करने के बाद अब जीवा सिंह धोनी अपने पिता के साथ सेब के बागानों में अपने पालतू कुत्ते के साथ मस्ती करती नजर आईं। फिलहाल एमएस धोनी अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के रत्नागिरी में हैं। पांच साल की धोनी की बेटी जीवा ने इन तस्वीरों में पीले रंग की क्यूट फ्रॉक और काले रंग के ट्राइउजर्स पहने थे। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से हिमालय की खूबसूरती को दर्शाते हुए इंस्टाग्राम रील शेयर किया गया।

वीडियो में जीवा अपने कुत्ते के साथ पहाड़ों की ओर मुंह कर के बैठी हैं। ये स्लो मोशन वीडियो में जीवा और उनके कुत्ते बीच खूबसूरत बॉन्ड नजर आ रहा है। एक अन्य तस्वीर में जीवा अपने पिता और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ खड़ी दिख रही हैं।

एक और तस्वीर जीवा के अकाउंट से शेयर हुई जिसमें वे गुलाबी फूलों से सजी बालकनी में खड़ी हो कर फोटो खिंचवा रही हैं। इतना ही नहीं जीवा की मां साक्षी ने भी अपने वेकेशन की कुछ बेहद खूसबूरत फोटो साझा कीं। साक्षी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गायक जुबिन नौटियाल ने कमेंट कर पूछा कि वे कहां हैं। तब साक्षी ने खुलासा किया कि वो अपने पति और बेटी के साथ रत्नागिरी में हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल