1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तस्वीरों में देखिए अनुष्का की गोद में सोया धवन का बेटा जोरावर तो लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

तस्वीरों में देखिए अनुष्का की गोद में सोया धवन का बेटा जोरावर तो लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2017 01:09 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 01:17 pm IST

शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर है जिस पर फैंस अनुष्का शर्मा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

अनुष्का और आयशा- India TV Hindi
अनुष्का और आयशा

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दिल्ली में हुई रिसेप्शन पार्टी में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अपनी फैमिली के साथ पहुंचे। शिखर को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सिरीज़ से आराम दिया गया है। शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर है जिस पर फैंस अनुष्का शर्मा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

दरअसल शिखर की पत्नी आयशा ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनका बेटा जोरावर अनुष्का की गोद में सोया हुआ है। लोगों ने इस फोटो पर अनुष्का को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग ''अनुष्का टू बी ब्लेस्ड विद लिटिल कोहली'' लिख कर कमेंट कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा

आयशा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें अनुष्का एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि जोरावर उनकी गोद में सो रहा है। आयशा ने रिसेप्शन पार्टी में सिल्वर कलर का गाउन पहन रखा था। 

शिखर के अलावा क्रिकेटरों में सुरेश रैना भी इस पार्टी में नजर आए। उन्होंने भी रिसेप्शन पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रैना भी अपनी पत्नी प्रियंका के साथ इस पार्टी में पहुंचे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल