क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, आईसीसी ने ठुकराई महिला टी-20 विश्व कप में रिजर्व डे की मांग
Cricket | March 04, 2020 10:12 ISTऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला टी-20 विश्व कप बारिश से प्रभावित रही है जिसके कारण पॉइंट्स टेबल में काफी उलटफेर देखने को मिला है। ऐसे में अगर सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाता है तो दो फाइनलिस्ट टीमों का फैसला अंक के आधार पर किया जाएगा।