1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या धोनी से बेहतर हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हैं राशिद खान ? देखें यह वीडियो

क्या धोनी से बेहतर हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हैं राशिद खान ? देखें यह वीडियो

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 03, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 02:03 pm IST

अपनी गुगली से दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अफगानिस्तान का यह लेग स्पिनर खुद को ओपनिंग बल्लेबाज मानते हैं। हाल ही में समाप्त हुए बिग बैश लीग में भी उन्हे एडिलेड स्ट्राइकर के लिए उपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था।

Rashid Khan, helicopter, sunrisers hyderabad, srh, helicopter shot, ms dhoni, dhoni helicopter, rash- India TV Hindi
Rashid Khan Image Source : TWITTER/SCREENGRAB

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्टार ऑलराउंडर राशिद खान अपनी गेंदबाजी के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी मशहूर हैं। निचलने क्रम में राशिद बल्लेबाजी के दौरान जिस तरह से शॉट लगाते हैं उसका हर कोई कायल है। खास तौर से जब वह भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ट्रेड मार्क हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हैं तो उसे देखते ही बनता है।

ऐसा ही एक वीडियो राशिद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है जिसमें वह हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

राशिद इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक कैप्शन भी लिखा जिसमें वह पूछ रहे हैं क्या यह हेलीकॉप्टर शॉट है। मुझे तो लगता है। ?

अपनी गुगली से दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अफगानिस्तान का यह लेग स्पिनर खुद को ओपनिंग बल्लेबाज मानते हैं। हाल ही में समाप्त हुए बिग बैश लीग में भी उन्हे एडिलेड स्ट्राइकर के लिए उपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था।

ऐसे में 29 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उन्हें बल्लेबाजी के उपर भेज सकते हैं।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल