1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या के बल्ले ने उगली आग, 39 गेंदों में खेली 105 रनों की तूफानी पारी

हार्दिक पांड्या के बल्ले ने उगली आग, 39 गेंदों में खेली 105 रनों की तूफानी पारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 03, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 06:27 pm IST

इस पारी में उन्होंने सीएजी के खिलाफ 10 छक्के और 7 चौके लगाए और इसके अलावा हार्दिक ने एक ओवर में 26 रन भी बटौरे।

Hardik Pandya Century in DY Patil T20 Tournament 2020- India TV Hindi
Hardik Pandya Century in DY Patil T20 Tournament 2020 Image Source : TWITTER/MUMBAI INDIANS

भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने आज डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में रिलायंस 1 की टीम से खेलते हुए 39 गेंदों पर 105 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सीएजी के खिलाफ 10 छक्के और 7 चौके लगाए और इसके अलावा हार्दिक ने एक ओवर में 26 रन भी बटौरे। हार्दिक के इस शतक के दम पर उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए।

 

वहीं पांड्या ने कल सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा ता कि मैदान पर वापसी करने के बाद उन्हें अच्छा लग रहा है। हार्दिक ने लिखा "उस मैदान पर वापसी कर अच्छा लग रहा है जिस पर मैं खेलता था। आपका समर्थन मुझे खेलने के लिए प्रेरित करता है।"

मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव ने पांड्या की तारीफ की है और उनको लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है। प्रशंसकों ने भी पांड्या को शुभकामनाएं दी हैं। 

हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पिछले 3 महीने में 68 किग्रा. से 75 क्रिग्रा. वजन पहुंच गया है। कोई शॉर्टकट नहीं।"

अब आईपीएल में हार्दिक पांड्या के फैन्स को उनसे कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल