1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के लिए बंगाल की टीम में शामिल हुए ऋद्धिमान साहा

रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के लिए बंगाल की टीम में शामिल हुए ऋद्धिमान साहा

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2020 04:03 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 04:03 pm IST

साहा बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन में एतिहासिक दिन-रात्रि टेस्ट के दौरान दायें हाथ की अंगुली में लगी चोट से उबरे हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार के दौरान भारत की अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। 

 Wriddhiman Saha, Bengal, Ranji Trophy, Ranji Trophy final match- India TV Hindi
 Wriddhiman Saha Image Source : AP IMAGE

भारत के टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को मंगलवार को बंगाल की रणजी ट्राफी टीम में शामिल किया गया जो नौ मार्च से फाइनल खेलेगी। साहा को सलामी बल्लेबाज अभिषेक रमन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है जो रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। 

साहा बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन में एतिहासिक दिन-रात्रि टेस्ट के दौरान दायें हाथ की अंगुली में लगी चोट से उबरे हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार के दौरान भारत की अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। 

साहा बंगाल की ओर से पिछली बार 2017-18 सत्र में खेले थे जब उन्होंने चार मैचों में 38.33 की औसत से रन बनाए थे। चयनकर्ताओं ने उभरते हुए बल्लेबाज सुदीप घरामी को भी टीम में जगह दी है। 

सेमीफाइनल में कर्नाटक को हराने वाली 16 सदस्यीय टीम में दो बदलाव करते हुए चोटिल कौशिक घोष और युवा गुलाम मुस्तफा को बाहर कर दिया गया है

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल