1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ताबड़तोड़ शतक जड़ने के बाद हार्दिक पंड्या ने चटकाए 5 विकेट

ताबड़तोड़ शतक जड़ने के बाद हार्दिक पंड्या ने चटकाए 5 विकेट

 Reported By: IANS
 Published : Mar 03, 2020 10:05 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 10:05 pm IST

चोट से वापसी करने वाले भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या की 39 गेंद में 105 रन की आतिशी पारी के बाद पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया।

ताबड़तोड़ शतक जड़ने...- India TV Hindi
ताबड़तोड़ शतक जड़ने के बाद हार्दिक पंड्या ने चटकाए 5 विकेट Image Source : GETTY IMAGES

नवी मुंबई। चोट से वापसी करने वाले भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या की 39 गेंद में 105 रन की आतिशी पारी के बाद पांच विकेट चटकाने से रिलायंस वन ने डीवाई पटील टी20 कप में मंगलवार को यहां नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की टीम को 101 रन के बड़े अंतर से हराया।

पिछले सप्ताह इस टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले पंड्या ने ग्रुप सी के इस मैच में 10 छक्के और आठ चौके लगाये जिससे उनकी टीम ने पांच विकेट पर 252 रन बनाने के बाद सीएजी की पारी को 151 रन समेट दिया।

पंड्या ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए पांच विकेट चटकाये। इस मैच को देखने के लिए चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद भी स्टेडियम में मौजूद थे। पंड्या को पांच महीने पहले कमर में चोट लगी थी जिसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल