VIDEO: मोहम्मद सिराज ने बताया क्यों विकेट लेने के बाद उन्होंने इस तरह किया सेलिब्रेट, कहा - कल का पता नहीं
Cricket | July 12, 2025 13:22 ISTIND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जेमि स्मिथ का विकेट हासिल किया तो उन्होंने इसे काफी अलग तरह से सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन के पीछे क्या कारण था इसके बारे में अब सिराज ने खुद जानकारी दी है।