1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल और सिराज नहीं होंगे एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा! इन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं सेलेक्टर्स

शुभमन गिल और सिराज नहीं होंगे एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा! इन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं सेलेक्टर्स

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 18, 2025 06:59 am IST,  Updated : Aug 18, 2025 07:54 am IST

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान 19 अगस्त को होने की संभावना है। इस बार यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

Shubman Gill & Mohammed Siraj- India TV Hindi
शुभमन गिल & मोहम्मद सिराज Image Source : GETTY

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान 19 अगस्त को हो सकता है। इस टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड का सेलेक्शन करने में भारतीय सेलेक्टर्स को काफी माथापच्ची करनी होगी। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के सामने सवाल ये होगा कि वह शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार खिलाड़ियों को कैसे स्क्वॉड में फिट करें। इस बीच एशिया कप स्क्वॉड को लेकर एक बड़ा रिपोर्ट सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि गिल और जायसवाल दोनों को एशिया कप 2025 स्क्वॉड से बाहर रखा जा सकता है।

टी-20 स्क्वॉड में शुभमन गिल की वापसी हुई मुश्किल

क्रिकबज की एक रिपोर्ट की माने तो सेलेक्टर्स एशिया कप के लिए टीम का चयन करते समय बड़ा फैसला लेते हुए गिल और जायसवाल दोनों को बाहर कर सकते हैं। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर उस कोर ग्रुप को बरकरार रखना चाहते हैं जिन्होंने हाल के दिनों में टी-20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। सेलेक्टर्स ओपनर्स की भूमिका के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ जाना चाहते हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि तीसरे ओपनर के लिए हमेशा स्क्वॉड में एक जगह होती है और उसके लिए गिल और जायसवाल के नाम पर विचार किया जा सकता है। हालांकि इस रेस में जायसवाल अभी आगे चल रहे हैं। लेकिन इसमें ये भी संभव है कि इन दोनों में से किसी को भी मौका नहीं मिले। इसके साथ ही शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना है।

जितेश शर्मा को मिल सकता है मौका

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि श्रेयस अय्यर को शायद एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में जरूरत पहुंचाया था लेकिन एशिया कप के लिए वह स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं जितेश शर्मा को एशिया कप टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। आईपीएल 2025 में, जितेश शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अपने बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर सभी को प्रभावित किया था।

कुछ ऐसा हो सकता है भारत का पेस बॉलिंग अटैक

मोहम्मद सिराज जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, उनका सेलेक्शन भी मुश्किल लग रहा है। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी अटैक को लीड करते हुए नजर आ सकते हैं। उनके साथ अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा पेस बॉलिंग अटैक का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें

कॉलिन मुनरो ने CPL में बल्ले से दिखाया कमाल, शतक लगाते की सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की बराबरी

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2025 के फाइनल में बनाई जगह, ज्यूरिख में होगा खिताबी मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल