1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी ने जड़ा शतक, DPL 2025 में दिखाया जलवा

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी ने जड़ा शतक, DPL 2025 में दिखाया जलवा

 Published : Aug 17, 2025 02:27 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 02:43 pm IST

DPL 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम के लिए यश धुल ने दमदार खेल दिखाया है और टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं।

yash dhull- India TV Hindi
यश धुल Image Source : GETTY

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का सीजन बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। DPL 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 15 रनों से हरा दिया। बारिश की वजह से मैच को 16-16 ओवर्स का कर दिया गया था। इसके बाद सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 197 रन बनाए। फिर दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम 182 रन ही बना पाई। 

यश धुल ने लगाया शतक

सेंट्रल दिल्ली की टीम के लिए यश धुल ने कमाल का प्रदर्शन किया और उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने 56 गेंद पर 101 रन बनाए जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे। उनके अलावा युगल सैनी ने 63 रनों का योगदान दिया। सैनी ने अपनी पारी में 6 चौके और चार चौके लगाए। इन दोनों प्लेयर्स की वजह से ही सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम 197 रन बनाए। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम के लिए हर्षित राणा और अर्जुन रपरिया ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। लेकिन इन दोनों के अलावा बाकी के गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

भारतीय टीम ने साल 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। तब टीम के कप्तान यश धुल ही थे। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन भी किया। उन्होंने 30 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 2054 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को ओपनर्स ने दी थी अच्छी शुरुआत

16 ओवर्स में ही बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम के लिए सार्थक रंजन ने जरूर 52 रनों की पारी खेली। वहीं अर्नव बग्गा ने 43 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की थी। ऐसे में लगा था कि टीम आसानी से मुकाबला जीत सकती है। लेकिन दोनों ओपनर्स के आउट होते ही नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और टीम टारगेट के नजदीक तो पहुंची, लेकिन उसे हासिल नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें:

T20I क्रिकेट में कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से इतने रन दूर मैक्सवेल, बटलर को छोड़ दिया पीछे

खत्म हो गया बाबर-रिजवान का T20I करियर? सेलेक्टर्स ने एशिया कप 2025 के लिए नहीं दी जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल