1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 6,6,6,6,6... ये एक ओवर छीन ले गया सनराइजर्स हैदराबाद से IPL ट्रॉफी जीतने का सपना

6,6,6,6,6... ये एक ओवर छीन ले गया सनराइजर्स हैदराबाद से IPL ट्रॉफी जीतने का सपना

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 13, 2023 08:09 pm IST,  Updated : May 13, 2023 08:09 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आसानी से लखनऊ के खिलाफ जीत रही थी, लेकिन एक ही ओवर ने उनका सपना तोड़ दिया।

Nicholas Pooran- India TV Hindi
Nicholas Pooran Image Source : PTI

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 58वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने ही घर में लखनऊ सुपर जायंट्स के 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 182 रन लगाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम ने 3 विकेट खोकर आखिरी ओवर में ये टारगेट चेज कर लिया। एक समय हैदराबाद की टीम इस मैच को आसानी से जीत रहा था, लेकिन एक ही ओवर ने उनसे जीत आखिर में छीन ली।

एक ओवर में पलटा खेल

दरअसल इस मैच को जीतने के लखनऊ की टीम को 5 ओवरों में 69 रन की जरूरत थी। मैच पर काफी हद तक सनराइजर्स की पकड़ थी। लेकिन तभी हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्क्रम ने गेंद अभिषेक शर्मा को थमा दी। इस ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने लंबा छक्का लगाया। दूसरी गेंद वाइड रही। दोबारा जब इस गेंद को फेंकने अभिषेक आए तो उन्हें एक और लंबा छक्का पड़ा। लेकिन तीसरी गेंद पर अभिषेक ने शानदार वापसी करते हुए स्टोइनिस को आउट कर दिया।

यहां से लगा कि चीजें संभल जाएंगी। लेकिन स्टोइनिस के आउट होने के बाद निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आए। पूरन ने अभिषेक के ओवर की बाकी बची हुई तीनों गेंदों को मैदान के बाहर मारा। यानी कि कुल मिलाकर इस ओवर में आए 31 रन। यहां से लखनऊ की टीम को 24 गेंदों पर सिर्फ 38 रन चाहिए थे और मैच उनकी पकड़ में आ चुका था। 

लखनऊ ने जीता रोमांचक मुकाबला

183 रन के टारगेट का पीछा करने आई लखनऊ की टीम की शुरुआत खराब रही। लखनऊ के घातक ओपनर काइल मेयर्स (2) चौथे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। वहीं क्विंटन डी कॉक भी 9वें ओवर में 29 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद प्रेरक मांकड और मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ की पारी को संभाला। स्टोइनिस 25 गेंदों पर 40 रन बनाकर वापस लौटे। तबतक भी हैदराबाद की टीम मैच में बनी हुई थी, लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन ने सिर्फ 13 गेंदों पर 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 44 रन कूट दिए। वहीं मांकड ने भी 45 गेंदों पर 64 रन बनाकर उनका साथ दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने लखनऊ की टीम को जीत के पार पहुंचा दिया।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल