1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा, RR का खेल खराब करेगी LSG की टीम?

आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा, RR का खेल खराब करेगी LSG की टीम?

 Published : May 19, 2026 12:41 pm IST,  Updated : May 19, 2026 12:42 pm IST

आज का आईपीएल मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए बहुत खास होने वाला है। टीम हारी तो खेल करीब करीब खत्म हो जाएगा, लेकिन जीत उम्मीदें जिंदा रखेगी। मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा।

rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AP

आज आईपीएल में एक अहम मुकाबला है। खास ​तौर पर राजस्थान का आगे का सफर इसी पर टिका है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम उसके सामने होगी। एलएसजी तो अब टूर्नामेंट से बाहर है, देखना ये होगा कि क्या वो राजस्थान रॉयल्स का खेल खराब कर पाएगी। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आज का मैच कौन जीतेगा। 

राजस्थान रॉयल्स की अच्छी शुरुआत, लेकिन बाद में हार गई टीम

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस साल के आईपीएल में रियान पराग की कप्तानी में खेल रही है। टीम की इस सीजन शुरुआत तो अच्छी हो गई थी, लेकिन बीच में कुछ मैचों में मिली हार ने टीम को पीछे कर दिया है। लेकिन इसके बाद भी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। अभी की अंक तालिका पर नजर डालें तो पता चलता है कि टीम 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। टीम आज का मैच जीत जाएगी तो प्लेऑफ में पहुंचेगी नहीं, लेकिन अगर हार गई तो उम्मीदों पर तुषारापात जरूर हो जाएगा। 

होम टीम को मिल सकता है फायदा

मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स को अपने घर यानी होम ग्राउंड का फायदा मिल सकता है। टीम की यहां की पिच, मौसम और बाउंड्री डायमेंशन केा बाकियों के मुकाबले अच्छा समझती है, जो उसके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अबतक इन दोनों टीमों के बीच सात मुकाबले आईपीएल में हुए हैं। पांच मैच तो राजस्थान ने जीते और केवल दो में ही एलएसजी ने बाजी मारी है। यानी यहां पर पलड़ा राजस्थान का भारी नजर आता है। 

आज के मैच में जीत सकती है राजस्थान रॉयल्स की टीम

राजस्थान के लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट वैभव सूर्यवंशी हैं, जो लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं। उन्हें यशस्वी जायसवाल का साथ मिलता है। नीचे के क्रम में ध्रुव जुरेल और शिमरन हेटमायर जैसे ​बल्लेबाज हैं। टीम की गेंदबाजी भी काफी अच्छी है। यहां ये ​बात सही है कि इस वक्त एलएजसी के लिए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी लगता है कि राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है। हालांकि एलएसजी ने पिछले मैच में जिस तरह का खेल दिखाया है, उससे राजस्थान को सावधान होने की जरूरत है। एक गलती टीम को भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: टीम इंडिया का ऐलान आज, रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर फैसला

चेन्नई में खेला जाएगा एक और लीग का मुकाबला, दुनिया की दो बड़ी टीमें होंगी आमने- सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल