1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आश्चर्यजनक किन्तु सत्य: अंग्रेज बल्लेबाज ने अपनी जन्मतिथि जितने ही बनाए टेस्ट करियर में रन, आप भी कहेंगे ऐसा कैसे

आश्चर्यजनक किन्तु सत्य: अंग्रेज बल्लेबाज ने अपनी जन्मतिथि जितने ही बनाए टेस्ट करियर में रन, आप भी कहेंगे ऐसा कैसे

 Published : Apr 08, 2026 02:02 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 02:02 pm IST

आश्चर्यजनक किन्तु सत्य में आज कोई रिकॉर्ड नहीं, बल्कि अनोखा संयोग, जो शायद आपने पहले कभी देखा और सुना नहीं होगा। ये कैसे हो गया, ये शायद बल्लेबाज को खुद भी नहीं पता होगा।

Alec Stewart- India TV Hindi
एलेक स्टीवर्ट Image Source : AFP

आश्चर्यजनक किन्तु सत्य के तहत आज हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो शायद आपने कभी सुनी नहीं होगी। नई पीढ़ी जिसे जेन जी कहा जाता है, वो तो नहीं ही जानते होंगे, साथ ही 90 के दशक के लोग भी इस बात ने अन्जान होंगे। दरअसल हम जो बात आपको बताने जा रहे हैं, वो है ही कुछ ऐसी। ये कोई रिकॉर्ड नही है, लेकिन बात अनोखी जरूर है। आज उस खिलाड़ी की बात, जिसने अपने टेस्ट करियर में उतने ही रन बनाए हैं, जितनी उनकी जन्मतिथि है। 

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट का आज जन्मदिन

साल 1989 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट का जन्म 8 अप्रैल 1963 को हुआ था। यानी अगर ये खबर आप आज ही पढ़ रहे हैं तो आज एलेक स्टीवर्ट का जन्मदिन भी है। उनकी जन्मतिथि को अगर अंकों में लिखा जाए तो उसे 8.4.63 लिखा जाएगा। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि साल 2003 तक टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले एलेक स्टीवर्ट ने जब रिटायरमेंट का ऐलान किया तो ठीक इतने ही रन उनके खाते में थे। 

सौ से ज्यादा टेस्ट और वनडे खेलने वाले खिलाड़ी

एलेक स्टीवर्ट ने अपने टेस्ट करियर में 133 टेस्ट मैच खेलकर 8463 रन बनाए हैं। अगर शताब्दी का अंक यानी 19 को छोड़ दें तो ठीक उतने ही रन, जिस तारीख, महीने और साल में उनका जन्म हुआ। आप चेक कर लीजिए। एलेक स्टीवर्ट ने इस दौरान 15 शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसा नहीं है कि एलेक स्टीवर्ट केवल टेस्ट की खेले। उनका नाम दुनिया के उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार होता है, जिन्होंने 100 से ज्यादा वनडे और टेस्ट मैच खेले हैं। एलेक स्टीवर्ट ने 170 वनडे मैच खेलकर 6841 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और 28 अर्धशतक शामिल रहे। हालांकि वे टी20 इंटरनेशनल नहीं खेल पाए, क्योंकि जब तक ये फॉर्मेट आया, तब तक एलेक स्टीवर्ट रिटायर हो चुके थे। 

साल 2003 में इंटनेशनल क्रिकेट का कहा अलविदा

इंटरनेशनल क्रिकेट से तो एलेक स्टीवर्ट ने साल 2003 में ही रिटायरमेंट ले लिया था। लेकिन इसके बाद वे शौकिया तौर पर खेलते रहे और साल 2006 में उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला। उनकी गिनती आज भी इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज और दिग्गज विकेट कीपर के तौर पर होती है। आज वे 63 साल हो गए हैं। एलेक स्टीवर्ट ने अपने करियर के दौरान 15 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी भी की है। इसमें से चार में वे जीते, आठ में हार मिली और तीन मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए। 

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: कब फाइनल होंगे विश्व कप खेलने वाली टीमों के नाम, ICC Rankings से सीधी एंट्री

आश्चर्यजनक किन्तु सत्य: एक साथ खेले 90 टेस्ट, लेकिन कभी नहीं की साथ बल्लेबाजी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल