1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव को दिग्गज प्लेयर से मिला गुरु मंत्र, फॉर्म में वापस आने के लिए करना होगा ये काम

सूर्यकुमार यादव को दिग्गज प्लेयर से मिला गुरु मंत्र, फॉर्म में वापस आने के लिए करना होगा ये काम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 15, 2025 11:29 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 11:29 pm IST

टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अच्छे फॉर्म में नहीं हैं। एशिया कप 2025 में उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली थी।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म को लेकर बात की है। उन्होंने भारतीय टी-20 कप्तान से खराब फॉर्म से उबरने के लिए माइंडसेट में बदलाव करने के लिए कहा है। सूर्यकुमार को पिछले साल भारत की टी-20 टीम की कप्तानी मिली थी। लेकिन कप्तान बनने के बाद वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। इस साल वह 11 पारियों में 11.11 की औसत से सिर्फ 100 रन ही बना पाए हैं, जिससे उनकी तकनीक पर सवाल उठ रहे हैं।

धीमी गेंदों के खिलाफ रन नहीं बना पाते हैं सूर्यकुमार यादव

हाल के दिनों में सूर्यकुमार यादव स्लोअर गेंद के खिलाफ कई बार आउट होते हुए नजर आए हैं। स्लोअर बॉल के खिलाफ उनकी कमजोरी दुनिया के सामने उजागर हो गई है। हाल ही में भारत को एशिया कप जिताने के बावजूद, वह उस टूर्नामेंट में एक भी फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं बना पाए थे। उसके बाद से उनके खराब फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उनका ये फॉर्म अब टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

सूर्यकुमार यादव को लेकर एबी डिविलियर्स ने क्या कहा?

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एबी डिविलियर्स ने भारतीय कप्तान को अहम सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि कैसे वह फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। डिविलियर्स ने कहा कि मैं इसे कमजोरी नहीं कहूंगा, लेकिन जब आप बार-बार एक ही गेंद पर आउट होने लगते हैं, तो आपको अपनी तकनीक में कुछ बदलाव करने पड़ते हैं खासकर अपनी मानसिकता में। उन्हें इसे बस एक मौके के रूप में देखना होता है।

एबी डिविलियर्स ने सूर्यकुमार यादव को दी बड़ी सलाह

इस दौरान डिविलियर्स ने सुझाव दिया कि सूर्यकुमार को बड़े शॉट्स पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, स्ट्राइक रोटेट करने और गैप ढूंढ़ने पर ध्यान देना चाहिए, और अपने कॉन्फिडेंस और फॉर्म को हासिल करने के लिए बेहतर शॉट का सेलेक्शन करना चाहिए। डिविलियर्स ने कहा कि वह शायद थोड़ा ज्यादा लालची है और शायद यह उनकी मानसिकता में बदलाव है। मैं इसे लेकर ज्यादा नहीं सोच रहा हूं यह उसका निजी मामला है। मेरा मानना है कि उन्हें चौके-छक्के से ज्यादा मैदान पर गैप ढूंढ़ने की कोशिश करनी चाहिए और स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 19 टीमें हुई तय, भारत के पड़ोसी देश ने भी किया क्वालीफाई

4 गेंदों में 3 विकेट, मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में बरपाया कहर, हैट्रिक लेने से चूके

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल