Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया को लगा झटका, धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, क्या नहीं खेल पाएंगे अगला मैच?

टीम इंडिया को लगा झटका, धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, क्या नहीं खेल पाएंगे अगला मैच?

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Feb 11, 2026 06:54 am IST, Updated : Feb 11, 2026 08:35 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबियत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

T20 World Cup 2026- India TV Hindi
Image Source : AFP ईशान किशन और अभिषेक शर्मा

T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पेट में संक्रमण के चलते अभिषेक पिछले 2 दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। युवा सलामी बल्लेबाज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद टीम मैनेजमेंट अलर्ट मोड में है, खासकर तब जब भारत को अगले मुकाबले में नामीबिया से भिड़ना है। इससे पहले दिन में टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बताया था कि अभिषेक ‘स्टमक अपसेट’ से जूझ रहे हैं, इसी वजह से वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम नामीबिया मैच से पहले टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो पाए।

अभिषेक शर्मा कई दिनों से बीमार

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेन डोशेट ने अभिषेक की रिकवरी को लेकर उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि अभी अभिषेक को पेट से जुड़ी कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में मैच खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। T20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा अस्वस्थ थे। इसके बावजूद उन्होंने मुंबई में मैच खेला। हालांकि, वह अपना खाता नहीं खोल पाए और तबीयत बिगड़ने के कारण फील्डिंग करने भी नहीं उतर सके। भारत को पहले और दूसरे मुकाबले के बीच पांच दिन का ब्रेक मिला है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पाया है।

हालत पहले से खराब

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में अभिषेक की हालत और बिगड़ी, जिससे हेड कोच भी चिंतित नजर आए। खास तौर पर उस वक्त जब कोच के आवास पर आयोजित एक विशेष डिनर के दौरान उनकी तबीयत को लेकर चिंता सामने आई। अभिषेक की गैरमौजूदगी में ईशान किशन और संजू सैमसन सबसे पहले नेट्स में उतरे और नामीबिया के खिलाफ पारी की शुरुआत करने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, भले ही अभिषेक समय पर फिट हो जाएं, टीम मैनेजमेंट 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मुकाबले को ध्यान में रखते हुए उन्हें जोखिम में डालने से बच सकता है। भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेंगे। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भी खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। अगर अभिषेक फिट नहीं हो पाते हैं, तो फिर संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज इशान किशन के साथ मिलकर पारी का आगाज करेंगे।

बुमराह और सुंदर की फिटनेस पर अपडेट

जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर ने 10 फरवरी को टीम के साथ ट्रेनिंग की। हालांकि, बुमराह पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते नजर नहीं आए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर अभी पूरी तरह फिट नहीं नजर आए। टीम अब दूसरा अभ्यास सत्र करेगी और प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर स्थिति साफ हो सकती है।

यह भी पढ़ें 

T20 वर्ल्ड कप 2026 Schedule: बुधवार को खेले जाएंगे 3 मुकाबले, ये है पूरा शेड्यूल और मैच शुरू होने का वक्त

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, UAE के बल्लेबाज का अनोखा कारनामा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement